Saturday, April 19, 2025

रायपुर में तीन इलाके कंटेनमेंट किये जोन घोषित,महिला कर्मचारियों से मास्क चेकिंग के दौरान कुछ युवकों ने की हाथापाई

रायपुर।  राजधानी में तीन और कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। गुढ़ियारी का मुर्रा भट्टी, पहाड़ी चौक और धनेली में  कटेनमेंट जोन बनाया गया है। इन इलाकों में कोरोना के ज्यादा मरीज मिलने पर जिला प्रशासन ने  कटेनमेंट जोन बनाया गया है।

गुढ़ियारी का मुर्रा भट्टी, पहाड़ी चौक, धनेली, हीरापुर, चंगोराभाठा, और धनेली समेत 6 इलाकों में कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।

इधर कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण को लेकर बरती जा रहा सावधानी कुछ लोगों को रास नहीं  आ रही है। भांटागांव चौक में नगर निगम  की महिला कर्मचारियों से मास्क चेकिंग के दौरान कुछ युवकों ने  हाथापाई की है।

स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद विवाद  शांत हुआ है। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है। आरोपियों की शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!