Saturday, April 19, 2025

पति की जमानत का झांसा देकर तीन लोगों ने पत्नी से किया गैंगरेप

सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृहक्षेत्र बुधनी से बड़ी खबर आई है। यहां पति के जमानत कराने के लालच में एक महिला के साथ तीन लोगों ने गैंग रेप किया। हालांकि महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बुधनी नगर के बुधनी के नेशनल हाइवे क्रमांक 69 मिडघाट सेक्शन के पास तीन लोगों ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, जिसकी रिपोर्ट पर बुधनी पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। एसडीओपी शशांक सिंह गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित महिला का पति चोरी के मामले में होशंगाबाद जेल में बंद है। जिसपर आरोपी सलीम उर्फ बल्लू ने पीड़ित महिला के पति की जमानत का झांसा दिया और दो दिन पहले महिला को बरखेड़ा बुलाया। इस दौरान आरोपी सलीम ने मिडघाट के पास महिला को उतार लिया, जहां आरोपी के साथ उसके दो अन्य साथी भी मौजूद थे। वहां तीनों ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो होशंगाबाद और एक बुधनी का है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!