28.8 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

टीआई को एएसआई ने गोली मारी, थाने में मची अफरा तफरी

Must read

रीवा। रीवा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सिविल लाइन टीआई हितेंद्र नाथ शर्मा को एएसआई बृजराज सिंह ने थाने परिसर के अंदर ही गोली मार दी है। शर्मा को गंभीर हालत में मीनरवा अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। इस सनसनीखेज घटना के बाद थाने में अफरा तफरी मच गई है।

 

शहर के सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा को पुलिस लाइन में पदस्थ उपनिरीक्षक बीआर सिंह ने सिविल लाइन थाने के अंदर टीआई के चेंबर में गोली मार दी। इसके कारण शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्‍हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

 

बताया गया है कि गोली मारने के बाद उपनिरीक्षक बीआर सिंह खुद को टीआई के चेंबर में कैद कर लिया


Service médical à domicile de Medici Generici à Rome

Service médical à domicile de Medici Generici à Rome

Notre équipe fournit un service de soins de santé à domicile, garantissant professionnalisme et confort pour les patients à Rome.

है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हितेंद्र नाथ शर्मा के सीने में 2 गोलियां लगी हैं।

 

हालांकि सिविल लाइन थाना के बाहर अधिकारियों की भीड़ लगी हुई है जनवरी के अस्पताल में मौजूद हैं। समाचार लिखे जाने तक सिविल लाइन थाना के अंदर केवल उपनिरीक्षक बीआर सिंह ही मौजूद हैं।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!