Saturday, April 19, 2025

पृथ्वीपुर से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित, नितेंद्र सिंह राठौर को टिकट

भोपाल। कांग्रेस ने पृथ्वीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए नितेंद्र सिंह राठौर को प्रत्याशी घोषित किया है। नितेंद्र विधायक स्व. बृजेंद्र सिंह राठौर के पुत्र हैं। वे पिता के चुनाव का काम लंबे समय तक देखते रहे हैं। कांग्रेस की ओर से बाकी प्रत्याशियों के नाम भी एक-दो दिन में घोषित कर दिए जाने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि नितेंद्र का पिता के समय से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जीवंत संपर्क रहा है। अब पिता के नाम पर सहानुभूति वोट भी उनके खाते में जाने की संभावना रहेगी। इन्हीं कारणों से कांग्रेस आलाकमान ने नितेंद्र का नाम तय किया है। मालूम हो, विधानसभा की तीन और लोकसभा की एक सीट के लिए प्रदेश में उपचुनाव हो रहे हैं। नामांकन आठ अक्टूबर तक जमा किए जा सकेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने शनिवार को दिन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विजयलक्ष्मी साधौ और रवि जोशी आदि के साथ चर्चा की। इस दौरान प्रत्याशियों को लेकर मंथन किया गया। मैदानी स्थिति की भी जानकारी ली गई। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि सभी सीटों पर प्रत्याशी लगभग तय गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!