गैस की समस्या से राहत पाने के लिए इन फलों से रखें दूरी

इंदौर। गैस की समस्या अधिकांश लोगों को होती है। यह कभी खराब खानपान के कारण होती है, तो कभी शरीर में भोजन पचने के दौरान। गैस के कारण व्यक्ति को डकारें आना, पेट फूलना या बार-बार गैस पास करना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में, जिनसे गैस की समस्या बढ़ती है।

अधिकांश लोग दिन में कम से कम 14 बार गैस पास करते हैं, जबकि कुछ लोगों को इससे भी ज्यादा बार यह समस्या होती है, जो कई बार असहज और शर्मनाक परिस्थितियों का कारण बनती है। हालांकि, इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है।

यदि आपको भी गैस की समस्या है, तो आप अपनी जीवनशैली और आहार में कुछ बदलाव कर सकते हैं। कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं, जो पेट में गैस पैदा करते हैं। इन्हें अपनी डाइट से हटाकर आप गैस की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

बीन्स

गैस पैदा करने वाले खाद्य पदार्थों में सबसे पहला नाम बीन्स का आता है। राजमा, लोबिया, सोयाबीन जैसे बीन्स में रैफिनोज़ पाया जाता है, जो एक प्रकार की जटिल शक्कर है। इन्हें पचाने में शरीर को अधिक समय लगता है, जिसके कारण गैस बनती है।

सब्जियां

कुछ सब्जियों जैसे बंदगोभी, पत्तागोभी और ब्रोकली में भी रैफिनोज़ पाया जाता है। इस शक्कर को पचाने में शरीर को समय लगता है, जिसके कारण पेट फूलने और गैस की समस्या हो सकती है।

साबुत अनाज

गेंहू और ओट्स जैसे साबुत अनाज में अधिक मात्रा में फाइबर, रैफिनोज़ और स्टार्च पाया जाता है। इन्हें पचाने में भी शरीर को समय लगता है, जिससे गैस की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

डेयरी उत्पाद

डेयरी उत्पादों जैसे दूध में लैक्टोज़ होता है। कई लोग इसे पचाने में कठिनाई महसूस करते हैं, जिससे गैस और कब्ज जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

प्याज

प्याज में फ्रक्टोज़ नामक शक्कर और घुलनशील फाइबर होते हैं, जिनके पाचन में समय लगता है। यही कारण है कि प्याज खाने से गैस की समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़िए : जनता के हाथ होगा सरकार का बजट, पढ़िए पूरी खबर

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!