G-LDSFEPM48Y

आज अधिकतर घरों में होगी दिवाली पूजा, जानें गोवर्धन पूजा और भैया दूज की तिथियां

नई दिल्ली। राजधानी में दिवाली का त्योहार मनाने की तैयारी पूरी हो गई है। इस त्योहार को मुख्य रूप से लक्ष्मी-गणेश की पूजा के लिए जाना जाता है, जिसमें लोग धन की देवी लक्ष्मी की आराधना करते हैं। इस बार घरों में बृहस्पतिवार को लक्ष्मी-गणेश पूजन और शुक्रवार को दुकानों में पूजा का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, शनिवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। जबकि रविवार को भैया दूज मनाई जाएगी।

लक्ष्मी-गणेश पूजन के दिन को लोग बहुत ही शुभ मानते हैं। विशेष रूप से गृहस्थ लोग लक्ष्मी-गणेश पूजन पूरे उत्साह के साथ करते है। इस बार अमावस्या दो दिन होने के कारण राजधानी के अधिकतर निवासी बृहस्पतिवार को अपने घरों में विधि-विधान से पूजन करेंगे। हालांकि कुछ लोग शुक्रवार को पूजन करेंगे। इसके लिए लोगों ने अपने घरों की साफ-सफाई के साथ-साथ रंगोली और दीप सजाने की तैयारी कर ली हैं। माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है और समृद्धि का वरदान मिलता है। राजधानी में हर घर के द्वार पर दीपक जलाने और मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए सजावट की गई है।

राजधानी के दुकानदार शुक्रवार को अपनी-अपनी दुकानों और प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी-गणेश पूजन करेंगे। दरअसल बृहस्पतिवार की शाम को अमावस्या शुरू होगी और शुक्रवार को पूरा दिन अमावस्या रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह पूजा अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि उनके लिए मां लक्ष्मी व्यापार में उन्नति और समृद्धि का प्रतीक हैं। इस दिन दुकानों में पूजा-अर्चना के साथ-साथ कई जगह विशेष हवन और अनुष्ठान भी किए जाएंगे। पूजा के बाद व्यापारी मिठाइयां और प्रसाद वितरित कर खुशी का इजहार करेंगे।
लक्ष्मी पूजन के अगले दिन शनिवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का आयोजन किया जाएगा। इस दिन लोग भगवान कृष्ण के प्रति अपनी भक्ति दिखाते हैं और गोवर्धन पर्वत की पूजा करते हैं। राजधानी के मंदिरों और कई जगहों पर गोवर्धन पूजा के आयोजन के साथ ही अन्नकूट महोत्सव भी मनाया जाएगा। इस दौरान कई मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद तैयार कर भक्तों को वितरित किया जाएगा।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!