G-LDSFEPM48Y

आज पीएम मोदी करेंगे मन की बात,इन विषयों पर कर सकते चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अक्टूबर यानी रविवार को 82वीं बार मन की बात कार्यक्रम के जरिये देशवासियों को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। इससे पहले पीएम मोदी इस कार्यक्रम के जरिये अब तक 81 बार देशवासियों को संबोधित कर चुके हैं। यह कार्यक्रम ऑल इंडिया रेडियो के पूरे नेटवर्क, दूरदर्शन, एआईआर न्यूज और मोबाइल ऐप, ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और ट्विटर पर भी सुने जा सकते हैं. मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण के तुरंत बाद और फिर से प्रसारण रात्रि 8 बजे किया जाएगा। मन की बात कार्यक्रम का पिछला एपिसोड 26 सितंबर को प्रसारित किया गया था। उम्मीद है कि आज के मन की बात कार्यक्रम में कोरोना के साथ-साथ वह आने वाले त्योहारों के दौरान सामाजिक दूरी का पालन करने को लेकर नसीहत दे सकते हैं।

 

प्रधानमंत्री हाल ही में 100 करोड़ वैक्सीन उपलब्धि को लेकर भी जिक्र कर सकते हैं। पिछले एपिसोड में प्रधानमंत्री ने अपने आखिरी मन की बात में वर्षा जल संचयन के महत्व को रेखांकित किया था।साथ ही राष्ट्रीय जल मिशन अभियान ‘कैच द रेन’ सहित छठ त्योहार को लेकर जिक्र किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता है।हालांकि, इस महीने यह कार्यक्रम आखिरी रविवार से पहले वाले रविवार को प्रसारित किया जा रहा है।

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!