आज प्रियंका गांधी ग्वालियर में भरेंगी चुनावी हुंकार

ग्वालियर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को ग्वालियर के मेला मैदान पर जनआक्रोश रैली को संबोधित करेंगी। इससे पहले वे रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि के बहाने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधेंगी। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आक्रोश रैली के मंच पर रहेंगे। प्रियंका गांधी सुबह साढ़े 11 ग्वालियर विमानतल पर आएंगी।

 

इसके बाद वे सीधे पड़ाव स्थित समाधि स्थल पर रवाना होंगी। मेला मैदान पर रैली का समय दोपहर 12 बजे निर्धारित किया गया है। जेड प्लस सिक्योरिटी प्राप्त प्रियंका गांधी की सभा के लिए पूरे रूट से लेकर रैली के स्थान तक प्रशासन व पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था व ट्रैफिक के इंतजाम किए हैं। कांग्रेस का दावा है कि रैली में एक लाख लोग जुटेंगे। इसके लिए अंचल के सभी आठ जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता बसों से ग्वालियर पहुंचेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!