26.1 C
Bhopal
Thursday, September 19, 2024

आज बुध ग्रह करेंगे कर्क राशि में प्रवेश, इन चार राशियों का होगा बंपर फायदा

Must read

राशि। नौ ग्रहों के स्वामी सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद बुध ग्रह का भी आज कर्क राशि में प्रवेश होने जा रहा है। बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संचार, गणित, चतुराई और मित्रता का कारक माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक 17 जुलाई को बुध ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में बुध का राशि परिवर्तन बेहद खास माना जाता है क्योंकि सूर्य के काफी करीब होने के कारण बुध ग्रह के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के जातकों पर होता है। सूर्य ने 16 जुलाई को ही कर्क राशि में प्रवेश किया है। यहां जाने बुध ग्रह का राशि परिवर्तन करने से आपकी राशि पर कैसा प्रभाव होगा

वृषभ राशि

बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि में संपत्ति लाभ के योग बन सकता है। आर्थिक लाभ होने से बैंक बैलेंस बढ़ेगा। करियर में नई शुरुआत हो सकती है। नया वाहन खरीद सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए भी समय अच्छा है। सूर्य देव को जल अर्पित करें तो आत्मिक शांति मिलेगी।

सिंह राशि

बुध के गोचर होने से सिंह राशि वालों के करियर में सुधार आएगा। लंबे समय से रुका हुआ धन मिल सकता है। कर्ज में फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है। विवाह संबंधी परेशानियां दूर हो सकती है। प्रेम विवाह में बाधा नहीं आएगी।

मकर राशि

बुध ग्रह के राशि परिवर्तन के कारण मकर राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगेगी। परिश्रम का फल मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। कोर्ट में चल रहे विवाद का समाधान होगा। वाणी में मधुरता से आर्थिक लाभ भी हो सकता है। यात्रा के दौरान जल्दबाजी में काम न करें। किसी गरीब व्यक्ति को धन दान करेंगे तो आत्मिक शांति मिलेगी।

कुंभ राशि

बुध के गोचर के बाद कुंभ राशि के जातकों का करियर सही दिशा में आगे बढ़ेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। कुछ शुभ समाचार मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिलेगा। ऑफिस में अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। पदोन्नति हो सकती है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!