22.9 C
Bhopal
Saturday, September 21, 2024

आज इस राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, इन 5 राशियों को रहना होगा अलर्ट

Must read

राशि। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण बुद्ध पूर्णिमा के दिन आज सोमवार को लगने वाला है। हिंदू पंचांग के मुताबिक चंद्र ग्रहण सुबह 7:58 बजे लगेगा और दिन में 11:25 बजे खत्म होगा। हालांकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका सूतक काल भी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मान्य नहीं होगा। सूतक काल मान्य नहीं होने के कारण इस दौरान देशभर के मंदिरों के कपाट भी बंद नहीं होंगे। ज्योतिष के मुताबिक आज लगने वाला साल का पहला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लग रहा है इसलिए 5 राशि के जातकों पर इसका नकारात्मक असर हो सकता है। चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए ऐसे जातकों को भगवान शिव की आराधना जरूर करना चाहिए और चंद्र मंत्र का जाप करने के साथ अनाज का दान करना चाहिए

मेष राशि

चंद्र ग्रहण का मेष राशि के लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना जारिए। आर्थिक निवेश में सावधानी बरतें।

 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। विश्वासघात हो सकता है। दोस्त भी धोखा दे सकते हैं।

 

कर्क राशि

वाणी और आचरण पर संयम रखें। वाद-विवाद से बचे। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक कलह से मन अशांत रहेगा।

 

 

वृश्चिक राशि

चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में ही है। तर्क-वितर्क से बचें। मानसिक तनाव हो सकता है, वाहन सावधानी से चलाएं। सेहत का ध्यान रखें।

 

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। सोच-समझकर निवेश करें। ऑफिस में तनाव बढ़ सकता है। अधिकारी वर्ग से भी असंतोष का सामना करना पड़ सकता है

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!