राशि। इस माह में चार ग्रह अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। इसी शुरुआत बुध ग्रह के चाल बदलने से हो गई है। अब सात अगस्त रविवार को शुक्र का कर्क राशि में गोचर होगा। पंडित रामजीवन दुबे ने बताया कि सावन माह के साथ तीज-त्योहारों के साथ इन दिनों बाजारों में जहां रौनक देखने को मिल रही है। वहीं ग्रहों का भी जबर्दस्त संयोग बना रहा है। इस माह रक्षाबंधन, जन्माष्टमी व गणेश चतुर्थी के आयोजन होंगे। इस बीच चार ग्रहों की राशि परिवर्तन से हर व्यक्ति पर प्रभाव पड़ेगा। रविवार 07 अगस्त को शुक्र का कर्क राशि में गोचर होगा। शुक्र का यह राशि परिवर्तन पांच राशियों के जातकों को विशेष लाभ देना वाला रहेगा। ग्रहों के राजकुमार बुध का सिंह राशि में गोचर हो चुका है। बुध ग्रह सफल व धान्य की बढ़ोत्तरी करने वाला माना जाता है। अब शुक्र, मंगल व सूर्य का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। शुक्र मंगल व सूर्य के राशि परिवर्तन से जो योग बन रहे हैं, उससे देश-प्रदेश में युवाओं को रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। खेती किसानी में लाभ होगा।
कर्क राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र
सात अगस्त को शुक्र कर्क राशि में सुबह 5:20 पर पहुंचेंगे। इसके बाद मंगल 10 अगस्त को रात 9:10 पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं 17 अगस्त को सूर्य सुबह 7:23 पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। बुध 21 अगस्त के फिर से राशि परिवर्तन करेंगे। माध्य रात्रि 1:55 बजे स्व राशि कन्या में गोचर करेंगे। तो वहीं 31 अगस्त को शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।
इन राशियों पर पड़ेगा ये असर
वृषभ : शुक्र का कर्क राशि में गोचर आपकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ा सकता है। इस दौरान आपके ज्ञान में वृद्धि देखने को मिलेगी। जिससे कार्यक्षेत्र और शिक्षा जीवन में आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।
मिथुन : इस राशि के लोगों के लिए जल्द ही धन लाभ होने की संभावनाएं हैं। जो लोग कारोबार करते हैं उनको अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है।
सिंह : इस राशि के लोगों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत का उचित फल आपको मिल सकता है।
वृश्चिक : इस राशि के लोगों को लिए यह माह उन्नति दिलाने वाला साबित होगा। इस राशि के कारोबारियों को इस महीने लाभ होने की प्रबल संभावनाएं हैं।
मीन : ग्रह-नक्षत्रों की चाल का आपको मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में जो लोग लगन और मेहनत से काम करेंगे, उनको पदोन्नति मिल सकती है।
Recent Comments