MP में राज्य प्रशासनिक सेवा के 39 अधिकारियों के हुए तबादले

भोपाल। राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 39 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। सोमवार देर रात जारी आदेश में डिप्टी कलेक्टर कमलेश पुरी को अनूपपुर से उमरिया, अभय सिंह खरारी उपायुक्त भू अभिलेख भोपाल से डिप्टी कलेक्टर बड़वानी, सोहन कनाश संयुक्त कलेक्टर आगर मालवा से संयुक्त कलेक्टर बड़वानी, चंद्रभूषण प्रसाद संयुक्त कलेक्टर ग्वालियर से गुना, हेमकरण धुर्वे संयुक्त कलेक्टर सतना से उमरिया, अनिल भाना संयुक्त कलेक्टर झाबुआ से रतलाम, प्रभाशंकर त्रिपाठी संयुक्त कलेक्टर सतना से रीवा, दयाकिशन शर्मा विशेष सहायक मंत्री किसान कल्याण एवं कृषि विकास से यथावत, राजन बी नाडिया संयुक्त कलेक्टर शिवपुरी से मुरैना, बिजेन्द्र प्रसाद पांडेय संयुक्त कलेक्टर सिंगरौली से रीवा, मधुवंत राव धुर्वे संयुक्त कलेक्टर छिंदवाड़ा से बालाघाट, संतोष कुमार तिवारी अधीक्षक स्टेट गैरेज भोपाल से डिप्टी कलेक्टर नर्मदापुरम, बलवीर रमन संयुक्त कलेक्टर डिंडोरी से छतरपुर, ब्रजेश सक्सेना संयुक्त कलेक्टर सीहोर से विदिशा, हुनेन्द्र घोरमारे संयुक्त कलेक्टर सिवनी से मंडला, वीरेंद्र सिंह दांगी संयुक्त कलेक्टर उज्जैन से राजगढ़, जमील खान संयुक्त कलेक्टर भोपाल से सीहोर, प्रवीण प्रजापति संयुक्त कलेक्टर विदिशा से देवास, अजीत तिर्की संयुक्त कलेक्टर छिंदवाड़ा से अनूपपुर, राजीव कुमार समाधिया संयुक्त कलेक्टर मुरैना से शिवपुरी, संजीव साहू डिप्टी कलेक्टर उज्जैन से दमोह, आशीष कुमार पांडेय संयुक्त कलेक्टर जबलपुर से नर्मदापुरम पदस्थ किया है।

 

 

इसी तरह डिप्टी कलेक्टरों में श्रुति अग्रवाल हरदा से पन्ना, ओम नारायण सिंह बडकुल खरगौन से शाजापुर, दीपशिखा भगत दतिया से अनूपपुर, आरती यादव विदिशा से सतना, संदीप सिंह बालाघाट से सागर, सोनल सिडाम सिवनी से मंडला, अंकित जैन निवाड़ी से राजगढ़, प्रियंका वर्मा मंडला से भोपाल, दीपक चौहान बुरहानपुर से धार, आयुषी जैन बालाघाट से विदिशा, रचना शर्मा पन्ना से अशोकनगर, शिवाली सिंह मंडला से जबलपुर, कृतिका भीमावद रतलाम से उज्जैन, लक्ष्मीनारायण गर्ग झाबुआ से रीवा, तरूण जैन झाबुआ से शहडोल, आकांक्षा करोठिया नीमच से खरगौन और संघमित्रा गौतम को कटनी से नरसिंहपुर पदस्थ किया गया है। कमलेश कुमार पांडेय डिप्टी कलेक्टर सतना को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ क्षेत्रीय प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम सतना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!