31.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

राहु का गोचर, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, ये लोग रहे सावधान

Must read

राशि। हर जातक की जीवन कुंडली में राहु केतु की स्थिति का विशेष असर होता है। ज्योतिष के मुताबिक शनि के बाद दूसरा सबसे धीमा गोचर ग्रह राहु को बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक किसी ग्रह का एक राशि से दूसरी राशि में जाना गोचर कहलाता है। राहु करीब डेढ़ साल बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है और वक्री गति में राशि परिवर्तन करता है। साल 2022 में राहु 12 अप्रैल 2022 को पूर्वाह्न 11:18 बजे वृषभ राशि से मेष राशि में प्रवेश कर चुका है। आमतौर पर राहु को अशुभ ग्रह माना जाता है और कुंडली में राहु की स्थिति अशुभ भाव में गोचर कर रही है, तो उनके लिए विपत्ति का समय शुरू हो सकता है, लेकिन इस अवधि के दौरान जिनकी कुंडली शुभ भाव में गोचर करेगी, उन्हें काफी सफलता भी मिल सकती है। राहु का राशि परिवर्तन का इन राशियों पर खास असर होगा –

 

मेष राशि

राहु के मेष राशि में आने से जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव का दौर आएगा। इस दौरान मेष राशि वाले अधिक आलस्य महसूस करेंगे। गलत आदतों को अपने ऊपर हावी न होने दें अगर आप अपनी योजनाओं और नीतियों को गुप्त रखते हुए काम करेंगे तो पूरी तरह से सफल होंगे। मंगल का प्रभाव आपकी राशि पर देखा जा सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह समय काफी व्यस्त हो सकता है। आप अधिक खर्च करते नजर आएंगे लेकिन कई बार परिणाम आपके पक्ष में नहीं आएगा। निवेश करते समय सावधानी बरतें। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कर्ज लेने से बचना चाहिए, साथ ही पैसों के खर्च का हिसाब भी रखना चाहिए। अदालती केस में उलझ सकते हैं।

मिथुन राशि

राहु के गोचर के दौरान मिथुन राशि के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। नए कार्यों में सफलता मिल सकती है। घर या कार्यस्थल पर वरिष्ठ सहयोगियों से मतभेद हो सकते हैं और लेकिन इस दौरान आपसी सूझबूझ से काम करें। काम की तारीफ होगी, प्रमोशन के भी योग हैं।

 

कर्क राशि

राहु का गोचर कर्क राशि वालों के लिए प्रभावशाली होने का संकेत है। राहु कर्क राशि के लोगों को शिखर तक पहुंचाने में मदद करेगा। नौकरी और व्यापार में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है और उनकी सेहत का ध्यान दें। जमीन, संपत्ति खरीदने के योग बन सकते हैं।

 

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव हो सकता है। मेहनत का अनुकूल परिणाम देर से देखने को मिल रहा है। धर्म और अध्यात्म के प्रति कुछ अरुचि बढ़ेगी, लेकिन ऐसा होने से खुद को बचाएं। शादी का प्रस्ताव भी मिल सकता है। धैर्य से काम लेंगे को आखिर में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को सेहत के प्रति अलर्ट रहना होगा। छोटी-मोटी बीमारियों को भी नजरअंदाज करने से बचें। अचानक रुका हुआ धन मिल सकता है। कोशिश करें कि कार्यस्थल पर ज्यादा देर न रुकें, रियल एस्टेट से जुड़े मामले सुलझने में कुछ और समय लग सकता है। यात्रा के भी योग बन सकते हैं। कोई भी नया कार्य करने से पहले घर के बुजुर्गों से सलाह जरूर लें।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!