27.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

दर्दनाक हादसा: सतना जा रही बस 30 फीट खाई में गिरी, 7 लोग गंभीर रूप से घायल

Must read

सीधी। सीधी जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। सीधी से सतना जा रही परिहार की बस 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे जिनमें से 7 लोग गंभीर रूप से घायल है जिन्हें इलाज के लिए रीवा रेफर किया गया है।अन्य घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया जा रहा है।

 

मौके पर रीवा और सीधी का पुलिस बल तैनात है। बताया जा रहा है कि तेज गति के कारण यह बड़ा हादसा हुआ है। स्पीड ज्यादा होने के कारण बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हालांकि किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई है। फिलहाल घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!