G-LDSFEPM48Y

मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी योग, 3 राशियों को मिलेगा शुभ संदेश

जबलपुर। माघ मास की मौनी अमावस्या पर नर्मदा तटों पर लाखों श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगाने के लिए उमड़ेंगे। इसे माघ अमावस्या और मौनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन विशेष रूप से मौन व्रत रखने और भगवान विष्णु तथा पितरों की पूजा का महत्व होता है।

गंगा स्नान और दान से मिलता है शुभ फल
मान्यता के अनुसार, गंगा स्नान और दान-पुण्य करने से पितृ दोष दूर होते हैं और शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस बार मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी शुभ योग बन रहा है। पंचांग के अनुसार, माघ माह की मौनी अमावस्या 29 जनवरी को होगी।

त्रिवेणी योग से चमकेंगी तीन राशियों की किस्मत
त्रिवेणी योग के दौरान कुछ राशियों के जातकों की किस्मत चमकने वाली है। इन राशियों के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता और सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि
मौनी अमावस्या से वृषभ राशि के जातकों के लिए जीवन में समस्याओं का समाधान होगा और मन खुशियों से भर जाएगा। जॉब में आ रही बाधाएं दूर होंगी और मनचाही जॉब के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी योग बेहद शुभ रहेगा। इस दिन वे जीवन में खुशखबरी पाएंगे। पार्टनरशिप में लाभ होगा और धन लाभ के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन में सुख और रिश्तों में मजबूती आएगी।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए मौनी अमावस्या का समय शुभ रहेगा। त्रिग्रही योग के कारण उनकी किस्मत चमकेगी। धन में वृद्धि होगी, परिवार से खुशखबरी मिलेगी, और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी।

मौनी अमावस्या 2025 के शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, मौनी अमावस्या की तिथि 28 जनवरी रात 07:35 बजे से शुरू होकर 29 जनवरी शाम 06:05 बजे तक रहेगी।

-ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:25 से 06:18 तक
-विजय मुहूर्त दोपहर 02:22 से 03:05 तक
-गोधूलि मुहूर्त शाम 05:55 से 06:22 तक
-अमृत काल सुबह 09:19 से 10:51 तक

इस दिन विशेष पूजा-अर्चना और स्नान से लाभ की प्राप्ति होती है और यह दिन श्रद्धालुओं के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण होता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!