Saturday, April 19, 2025

पत्नी के छोड़कर जाने से परेशान चचेरे भाई ने युवक पर मारी कुल्हाड़ी

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। यहां हरिओम यादव, उमरेठ के कन्हर गांव चौकी के मानका देही में रहने वाला ये शख्स मानसिक रूप से कमजोर हो गया है। गांव में यहां-वहां घुमने वाले इस शख्स को हर खेत अपना लगता है और हर फसल पर अपना हक जताता है। छिंदवाड़ा जिले में शनिवार के दिन हरिओम ने रिश्ते के भाई के खेत में जाकर विवाद किया और पहले से अपने पास रखी कुल्हाड़ी मारकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्जकर लिया है, जबकि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

दरअसल, हरिओम मानसिक रूप से कमजोर है और हर खेत को अपना करार देता है। ऐसे में शनिवार को उसने लेखराम को भी उसका खेत अपना बताकर विवाद किया और जैसे ही लेखराम उसके नजदीक पहुंचा तो हरिओम ने उसे कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया, जिसके बाद लेखराम को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हरिओम के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

 

अपने रिश्ते के भाई से विवाद कर कुल्हाड़ी मारने वाला हरिओम वर्तमान में अपने दो बच्चों के साथ रहता है। करीब चार साल पूर्व उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है। इसके बाद से उसकी मानसिक स्थिती कमजोर बताई जा रही है, वो हर खेत को अपना करार देकर विवाद करता था। शनिवार के दिन भी उसने ऐसा ही किया और विवाद कर लेखराम को कुल्हाड़ी मार दी, अब उसके बच्चों की परवरिश कौन करेगा? ये बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!