मकर संक्रांति पर धन प्राप्ति के लिए आजमाएं ये 3 उपाय

इंदौर। मकर संक्रांति का पर्व हर साल उस दिन मनाया जाता है जब सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसे खिचड़ी और उत्तरायणी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन स्नान और अपनी क्षमता के अनुसार दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस वर्ष मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी। सूर्य देव सुबह 9:03 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

पुण्यकाल और शुभ समय
मकर संक्रांति पर पुण्यकाल सुबह 9:03 बजे से शाम 5:46 बजे तक रहेगा। इस दौरान, सुबह 9:03 बजे से 10:48 बजे के बीच स्नान और दान करना शुभ माना जाता है।

मकर संक्रांति पर शुभ उपाय
-पॉजिटिव एनर्जी के लिए हल्दी उपाय
घर के पूजा स्थल को साफ करें और मुख्य द्वार पर हल्दी की गांठ पर कलावा बांधकर टांग दें। यह उपाय घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा लाने में सहायक होता है।

धन लाभ के लिए कौड़ियों का उपाय
मकर संक्रांति पर कौड़ियों को कच्चे दूध से स्नान कराएं और मां लक्ष्मी के समक्ष हल्दी लगाकर रखें।
– तिल के तेल का दीपक मुख्य द्वार पर जलाएं।
– घी का दीपक मां लक्ष्मी के सामने जलाएं।
– पूजा के बाद कौड़ियों को तिजोरी में रखें। यह उपाय मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति और धन वृद्धि के लिए लाभदायक माना जाता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और लोक विश्वासों पर आधारित है। इसका उद्देश्य सामान्य जानकारी प्रदान करना है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!