नवंबर में दो बड़े ग्रह करेगे राशि परिवर्तन, इन राशियों के जीवन में आएगी बदलवा

राशि। नवंबर के महीने में कई ग्रहों का गोचर होने वाला है। लेकिन 13 नवंबर को एक साथ दो बड़े ग्रह एक साथ राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे की कई राशियों के लोगों को जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। ज्योतिषाचार्यों को अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार नवंबर का महीना बहुत खास माना जा रहा है। जिसमें 13 नवंबर 2022 को मंगल वृषभ राशि और बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इन दोनों ग्रहों के गोचर के कारण कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव डालेगा तो कुछ को इसके बुरे प्रभाव देखने को मिलेंगे। तो आइए जानते हैं किन राशियों पर दिखेगा क्या प्रभाव-

 

वृषभ राशि-

मंगल और बुध का राशि परिवर्तन इस राशि वाले जातकों के लिए बहुत शुभ होने वाला है। बुध के प्रभाव से आपको नौकरी-व्यापार में जबरदस्त लाभ मिलेगा वहीं करियर से संबंधित समस्याएं दूर होंगी। शादी से संबंधित सभी दिक्कतें भीं दूर होंगी।

 कर्क राशि-

कर्क राशि वालों के लिए बुध व मंगल का राशि परिवर्तन मिलाजुला साबित होगा। इस दौरान आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। छात्रों के लिए यह समय थोड़ा मुश्किल होगा। हालांकि इस दौरान आपको आर्थिक उन्नति मिल सकती है।

 

सिंह राशि-

सिंह राशि वाले जातकों पर मंगल और बुध ग्रहों के गोचर का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। इस गोचर के दौरान आप नए वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही आर्थिक दृष्टि से भी आपके लिए समय बहुत अच्छा है। नौकरी-व्यापार में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

 

धनु राशि-

धनु राशि वालों को इस ग्रह गोचर के दौरान व्यापार में लाभ मिल सकता है। साथ ही इस बीच आप यात्रा पर जा सकते हैं। करियर में सफलता के योग बन रहे हैं। इस गोचर के अवधि में शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, थोड़ा संभल कर रखें।

 

मकर राशि-

मकर राशि के लिए मंगल और बुध का गोचर अच्छा माना जा रहा है। छात्रों के लिए यह समय बेहद लाभकारी रहने वाला है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!