शादी में शामिल होने जा रहे दो बाइक सवारों की सड़क हादसे में मौत

दमोह। दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दो बाइक सवार युवक दमोह आ रही यात्री बस से टकरा गए और दोनों की मौत हो गई। घटना मंगलवार रात की है। बुधवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द किया।

 

 

घटना दमोह तेन्दूखेड़ा मार्ग पर सांगा के पास बराघाट पुल के समीप की है। जब तेन्दूखेड़ा से दमोह की ओर यादव कंपनी की बस आ रही थी। वहीं, बाइक सवार कार्तिक और चिन्नू शादी समारोह में शामिल होने के लिए तेन्दूखेड़ा आ रहे थे। बरघाट पुल के पास पहुंचते ही बाइक सवार बस से टकरा गए। जिसमें चिन्नू की घटनास्थल पर मौत हो गई और कार्तिक बाल्मिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर डायल 100 और 108 वाहन पहुंचा और दोनों को स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां कार्तिक बाल्मिक ने भी कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। राहगीरों ने बताया बाइक सवार तेज रफ्तार से आ रहे थे और बस से टकरा गए बस चालक ने बचाने का प्रयास भी किया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को जब्त किया है। घटना की जानकारी लगते ही परिजन भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

 

वहीं, दूसरी ओर दमोह जिले के हटा में पन्ना मार्ग पर एक

तेज रफ्तार यात्री बस का चलते हुए अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया और वह मिट्टी के टीले से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से हटा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां सभी घायलों का इलाज जारी है।

 

बता दें, दहिया ट्रेवल्स कंपनी की बस MP 34 P 0216 हटा से बंधा जा रही थी, तभी खेजरा गांव के समीप अचानक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया और चालक बस से अपना नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित बस सड़क किनारे मिट्टी के टीले से टकरा गई। हादसे में बस में सवार आधा दर्जन यात्रियों को चोटे आई हैं, जिनमें से चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में वर्षा पिता किशोरीलाल अहिरवार ,मीरा बाई पति काशीराम पटेल, रोशनी पिता प्रेमलाल आदिवासी और कोमल बाई पति गट्टू बर्मन शामिल हैं। हादसे के बाद बस को जेसीबी की मदद से खंती से बाहर निकाला गया है और दूसरी बस से यात्रियों को रवाना किया है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!