31.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

मतदान केंद्र पर भिड़े दो गुट, जमकर चले लाठी-डंडे

Must read

अनूपपुर। एमपी के अनूपपुर जिले की जैतहरी जनपदों की ग्राम पंचायतों में 1 लाख 43 हजार 734 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शुक्रवार की सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लाइन लगने लगी हैं। मतदान के बीच जैतहरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोंगरटोला के अमिलिहा में मतदान के दौरान दो गुटों में विवाद हो गया। इस दौरान लाठी डंडे चले। जानकारी के अनुसार 100 मीटर के दायरे के अंदर अपने-अपने गुट के प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो बढ़ता चला गया। इस विवाद में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। डीएसपी सहित देवहरा चौकी पुलिस मौके पर मौजूद हैं। आपसी विवाद में लगभग 10 लोगों के घायल होने की सूचना है।

 

जानकारी के अनुसार एक पक्ष मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे के अंदर मतदाता को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए कह रहा था। दूसरे पक्ष ने इस पर आपत्ति जताई, तो उसके साथ मारपीट की गई। दोनों पक्षों ने जमकर लाठी-डंडे चलाएं। मारपीट में 10 लोगों को चोट भी आई हैं।

 

दोनों पक्ष चचाई थाना पहुंचकर अपनी अपनी शिकायत दर्ज करा रहे हैं। इस बीच पोलिंग बूथ का गेट बंद कर मतदान निरंतर चलता रहा। विवाद को बढ़ता देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची भारी पुलिस वालों ने दोनों पक्षों को अलग-अलग कराया। मौके पर पुलिस बल की संख्या बढ़ा दी गई हैं।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!