नेताओं की कार कुएं में गिरने से 2 की मौत,एक गंभीर घायल

राजगढ़। राजगढ़ में रविवार देर रात खुजनेर रोड पर बरखेड़ा गांव के नजदीक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार 40 फीट गहरे कुएं में गिर गई जिसमें दो युवकों की जान चली गई। एक युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है।

 

मरने वाले युवकों में शामिल लेखराज सिसोदिया बजरंग दल का विभाग सह संयोजक था। दूसरे मृतक का नाम लखन नेजर है जो हिंदू जागरण मंच का जिला महामंत्री था। घायल युवक का नाम राहुल जोशी है।

 

दुर्घटना रात करीब 12 बजे हुई। तीनों युवक आई 20 कार से जा रहे थे जब वह 40 फीट गहरे कुएं में जाा गिरी। दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल राहुल जोशी को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कुएं में गिरी कार को क्रेन की मदद से सुबह करीब चार बजे निकाला गया। शवों को निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कुएं में गिरी कार को क्रेन की मदद से सुबह करीब चार बजे निकाला गया। शवों को निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!