G-LDSFEPM48Y

अनियंत्रित बस नहर में समाई, अब तक 44 शव बरामद, लापता लोगों को ढूंढने युद्ध स्तर पर बचाव कार्य जारी..

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक ह्रदय विदारक बस दुर्घटना में 44 लोगों के मरने की खबर है। अधिकांश शव मिल चुके हैं। बाकी लापता लोगों  को ढूंढा जा रहा है। बस में साठ से ज्यादा यात्री सवार थे। यह बस रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के पास मंगलवार सुबह  30 फुट गहरी नहर में समा गई। शवों को निकालने का क्रम जारी है और उन्हें रामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा जा रहा है।

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में रेस्क्यू जारी…

जानकारी के मुताबिक मृतकों में अब तक 22 पुरुष,19 महिलाएं और 2 बच्चों के शव मिल चुके हैं। दुर्घटना में लोगों को जल्द से जल्द रिकवर करने के लिए नहर के जल स्तर को कम करने के लिए बाणसागर की ओर से आने वाले पानी को रोक दिया गया है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों के साथ मौजूद है। वही मौके पर रीवा जोन के आईजी उमेश जोगा व डीआईजी अनिल कुशवाह सीधी ,पंकज कुमावत एसपी रीवा, राकेश सिंह और दोनों जिलों के कलेक्टर वहां मौजूद है। इस ऑपरेशन में होमगार्ड सैनिकों को भी लगाया गया है।

सरकार ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,गृह मंत्री अमित शाह ,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है, कि मृतकों के परिवार के साथ सरकार है। उन्हें इलाज और दूसरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। नहर में बह चुके लोगों को ढूंढने की भी व्यापक स्तर पर खोजबीन शुरू की गई है। प्रधानमंत्री ने इस घटना में मारे गए लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताई है और उन्हें 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर की है। वहीं प्रदेश सरकार ने मृतक परिवारों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर की है।

लापता लोगों को ढूंढने का सिलसिला जारी…

यह बस ज्वालानाथ परिहार ट्रेवल सिजहटा की है। बस का नंबर एमपी19 p 1983 बताया गया है। इसका मालिक कमलेश्वर सिंह है। बस का फिटनेस और परिवहन विभाग से परमिट जारी किया गया था। बस में सीधी बस स्टैंड से 48 टिकटों की बुकिंग की गई थी। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बस में करीब 60 के आसपास यात्री  सवार थे। पता चला है, कि यह बस सीधी से सतना जा रही थी। साइड लेने के दौरान वह अनियंत्रित हो गई और गहरी नहर में जा समाई। आसपास के ग्रामीणों और लोगों ने कुछ लोगों को मौके से बचा लिया। लेकिन अधिकांश लोग बस में फंसे रह गए और बह गए।

प्रदेश सरकार दो मंत्री घटनास्थल पर रवाना…

घाटी में 2 दिनों से जाम लगा हुआ था। इस वजह से बस के चालक ने निर्धारित रूट पर गाड़ी ना चला कर दूसरे रास्ते से होकर सतना जाने की कोशिश की थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी कैबिनेट के दो मंत्रियों तुलसीराम और रामखेलावन पटेल को मौके पर विशेष विमान से रवाना कर दिया है। वहीं मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास एवं गृह प्रवेश कार्यक्रम को फिलहाल निरस्त कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!