28.8 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

केंद्रीय मंत्री बोले- सारे भ्रष्ट नेता एक मंच पर आ रहे, मोदी का विकास रथ नहीं रोक पाएंगे

Must read

सीहोर। सीहोर जिले के चुनाव प्रभार की कमान मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद सिंह तोमर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। उन्होंने कहा कि मोदी की भष्टाचार विरोधी नीतियों के परिणाम अब सामने आने लगे हैं। तमाम भ्रष्ट नेता अब एक मंच पर आने की कोशिश कर रहे हैं। मोदी जी का विकास का रथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। इसे रोकने की क्षमता भ्रष्ट नेताओं में नहीं है।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने देश की साख दुनिया के राजनीतिक मंच पर दिखाई देने लगी है। भारत मोदी जी के नेतृत्व में विश्व कल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। हमारी अर्थव्यवस्था पूरी दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। जहां तक विरोधियों के सरकारी जांच एजेंसियों के दुरुपयोग की बात है तो यह एजेंसियां स्वतंत्र काम कर रही हैं। इसके परिणाम भी देखने को आ रहे हैं। दुरुपयोग की बात तो तब होगी जब एजेंसी जांच के लिए जाए और कुछ न मिले। अभी तो जांच एजेंसी जहां भी जांच के लिए जा रही है, वहां भ्रष्टाचार मिल रहा है। इसी वजह से सब परेशान हैं और एक मंच पर आने की कोशिश में लगे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के लोग उथली राजनीति करते हैं। राहुल गांधी का मामला कोर्ट से संबंधित है। राहुल गांधी ने जो भाषा बोली, उसके कारण मुकदमा चला। सुनवाई के बाद सजा हुई। ये सजा भाजपा ने नहीं कोर्ट ने दी है। निर्णय न्यायालय ने दिया, और थोप भाजपा पर रहे हैं।

तोमर ने कांग्रेस के संगठन के सवाल पर कहा कि कांग्रेस का संगठन से कोई लेना-देना नहीं है। पहले भी नहीं था आज भी नहीं हैं। भाजपा का संगठन मध्यप्रदेश में काम कर रहा है। शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार काम कर रही है। उसका असर जनता पर दिख रहा है। भाजपा को जनता का आशीर्वाद प्राप्त है। इस वजह से 2023 में भी भाजपा सरकार बनाने में सफल होगी।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!