G-LDSFEPM48Y

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के चाचा का निधन, लंबे समय से बीमार चल रहे थे

भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के चाचा, चैन सिंह चौहान का भोपाल के बंसल अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे उनके गृह ग्राम जैत में किया जाएगा। आपको बता दें कि चैन सिंह चौहान, सुरजीत सिंह चौहान और कुलदीप सिंह चौहान पिता थे।

इस समय शिवराज सिंह चौहान उज्जैन में हैं, जहाँ वे मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे। चैन सिंह चौहान के निधन की सूचना मिलने के बाद, वे जल्द ही उज्जैन से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

यह खबर शिवराज सिंह चौहान और उनके परिवार के लिए एक दुखद समय लेकर आई है, और उनके चाचा के निधन से परिवार में शोक का माहौल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!