26.3 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को संसद में श्री कृष्ण क्यों याद आए, कांग्रेस के आरोप पर बोले… घेर कर मारना होता है.

Must read

केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में राज्यसभा में कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हमेशा महाभारत के संदर्भ में शकुनि, चौसर और चक्रव्यूह ही याद आते हैं, जबकि हमें भगवान श्रीकृष्ण की याद आती है। शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनकी प्राथमिकताएं हमेशा गलत रही हैं और उनके नेतृत्व में किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। 

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को संसद में कांग्रेस के आरोपों पर जबाव दे रहे थे. राज्यसभा में उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि,” शकुनि धोखे और कपट के प्रतीक थे, चौसर में धोखा और चक्रव्यूह में घेर कर मारना होता है.  क्या कांग्रेस का असली चेहरा यही है? 

जब हम महाभारत काल में जाते हैं तो हमें भगवान श्रीकृष्ण नजर आते हैं, जबकि विपक्ष को छल-कपट और अधर्म के प्रतीक शकुनी तथा चौसर का ध्यान आता है. कर्ज माफी की बात हो रही थी. मैंने शकुनि, चौसर और ठगी का जिक्र किया. कांग्रेस ने अपने केंद्र और राज्य के घोषणापत्र में कई बार कहा कि सरकार में आते ही कर्ज माफ कर देंगे. मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में 10 दिन में 2 लाख तक के कर्ज माफ नहीं तो 11वें दिन मुख्यमंत्री हटाने का वादा किया.

उन्होंने कहा कि शुरुआत से ही कांग्रेस की प्राथमिकताएं गलत रही हैं. हमारे पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, मैं उनका आदर करता हूं. वह रूस से एक मॉडल देखकर आए और कहा कि इसे लागू करो. चौधरी चरण सिंह ने कहा कि ये गलत है. 17 साल प्रधानमंत्री रहे, लेकिन क्या हुआ. अमेरिका से सड़ा हुआ लाल गेहूं भारत को खाने पर मजबूर किया गया. 

मुख्य बिंदु:

  1. कांग्रेस पर आरोप:
    • शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस हमेशा धोखे और कपट की प्रतीक शकुनि और चौसर की याद करती है, जबकि हमें महाभारत के कृष्ण की याद आती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के घोषणापत्र में कर्ज माफी के झूठे वादे किए गए थे, जो पूरा नहीं हुआ।
  2. कृषि क्षेत्र की प्राथमिकताएं:
    • शिवराज ने बताया कि मोदी सरकार ने कृषि क्षेत्र में छह प्राथमिकताएं तय की हैं: उत्पादन बढ़ाना, लागत घटाना, सही दाम देना, कृषि विविधीकरण, और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना।
    • उन्होंने कहा कि कृषि बजट बढ़ाकर 1 लाख 32 हजार करोड़ रुपये कर दिया गया है और सूक्ष्म सिंचाई योजनाओं पर भी काम चल रहा है।
  3. कर्ज माफी और किसान कल्याण:
    • शिवराज ने कहा कि किसानों को सही दाम और सस्ता खाद देने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने एमएसपी (मिनिमम सपोर्ट प्राइस) की खरीद की बात भी की और कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसान को उचित दाम मिले।
  4. पानी और सिंचाई:
    • शिवराज ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी की रिवर लिंकिंग की योजना को नरेंद्र मोदी ने साकार किया है और कई नदियों को पुनर्जीवित किया गया है। उन्होंने सूक्ष्म सिंचाई योजनाओं के महत्व को भी रेखांकित किया।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!