Urinary Tract Infection: यूरिन इन्फेक्शन यानी मूत्र संक्रमण एक आम लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। इसे मेडिकल भाषा में UTI यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन कहा जाता है। यह तब होता है जब बैक्टीरिया मूत्र मार्ग, ब्लैडर या किडनी में प्रवेश कर बढ़ने लगते हैं। यह संक्रमण पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक पाया जाता है क्योंकि महिलाओं की पेशाब की नली छोटी होती है जिससे बैक्टीरिया जल्दी अंदर चले जाते हैं। अगर इसका समय रहते इलाज न हो तो यह संक्रमण किडनी तक फैल सकता है जिससे गंभीर नुकसान हो सकता है।
UTI के मुख्य कारण
महिलाओं में UTI के कई कारण हो सकते हैं। माहवारी के दौरान साफ-सफाई न रखना या गंदे टॉयलेट का उपयोग करना सबसे सामान्य कारणों में से एक है। पेशाब रोक कर रखना या पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना भी बैक्टीरिया को बढ़ने का मौका देता है। यौन संबंध बनाते समय भी बैक्टीरिया यूरिन ट्रैक्ट में पहुंच सकते हैं। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी, डायबिटीज या कमजोर इम्यून सिस्टम वाली महिलाओं में यह संक्रमण जल्दी होता है। कुछ महिलाओं को बार-बार UTI होता है जिसे “रिकरंट UTI” कहा जाता है और इससे रोजमर्रा की ज़िंदगी भी प्रभावित होती है।

लक्षण जो नजरअंदाज न करें
UTI के लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं लेकिन कुछ आम संकेत ऐसे हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पेशाब करते समय जलन या दर्द इसका सबसे सामान्य लक्षण है। बार-बार पेशाब आना लेकिन बहुत कम मात्रा में आना या अधूरा महसूस होना भी इसके संकेत हो सकते हैं। कुछ महिलाओं को पेशाब से बदबू आना या उसका रंग गहरा होना महसूस होता है। कभी-कभी पेशाब में खून भी नजर आता है। संक्रमण अगर किडनी तक पहुंच जाए तो तेज बुखार, उल्टी और पीठ में तेज दर्द जैसे लक्षण भी हो सकते हैं।
इलाज से पहले ही रोकथाम जरूरी
UTI से बचने के लिए कुछ आसान लेकिन जरूरी सावधानियां अपनानी चाहिए। दिन में कम से कम 7 से 8 गिलास पानी पीना जरूरी है ताकि शरीर से बैक्टीरिया बाहर निकल सकें। पेशाब को ज्यादा देर तक रोककर न रखें। टॉयलेट के बाद आगे से पीछे की ओर सफाई करें ताकि बैक्टीरिया पीछे की ओर न जाएं। यौन संबंध के बाद पेशाब करें ताकि संक्रमण का खतरा कम हो। माहवारी के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और सिंथेटिक कपड़ों की बजाय सूती और ढीले कपड़े पहनें।
कब डॉक्टर से मिलना जरूरी है
अगर लगातार जलन, दर्द, बदबूदार पेशाब या बुखार हो रहा हो तो बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करें। यदि संक्रमण बार-बार हो रहा हो तो इसकी पूरी जांच करानी जरूरी है क्योंकि यह शरीर के अंदर किसी गंभीर समस्या की ओर इशारा कर सकता है। किडनी तक संक्रमण पहुंच जाए तो अस्पताल में भर्ती होकर इलाज कराना पड़ सकता है। ऐसे में घरेलू उ


