शुक्र ने धनु राशि में किया प्रवेश,इन राशियों के लिए रहेगा शुभ

राशि। शुक्र ग्रह लोगों के जीवन में सौंदर्य, धन और समृद्धि लाते हैं। वहीं अशुभ स्थिति में खराब स्वास्थ्य, विवाह में रुकावट और गलत व्यवहार का कारण बनते हैं। साल 2021 के समाप्त होने से दो दिन पहले यानी 30 दिसंबर को शुक्र ने वक्री अवस्था में सुबह 9.57 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश कर लिया है। उल्टी गति से शुक्र का धनु राशि में गोचर सभी राशियों को प्रभावित करेगा। ज्योतिष के अनुसार शुक्र के राशि परिवर्तन से मिथुन, कन्या और कुंभ राशि के जातकों को शुभ समाचार मिलेंगे। उनके जीवन की सभी परेशानियां खत्म होगी।

 

मिथुन राशि

 

मिथुन राशिवालों को अच्छी नौकरी के लिए ऑफर मिल सकते है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रेम संबंधों में चल रहीं दूरियां खत्म होगी। पारिवारिक और सामाजिक हितों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आपकी कार्यप्रणाली को सराहा जाएगा। सोच को सकारात्मक बनी रहेगी।

 

कन्या राशि

 

कन्या राशि के लिए शुक्र उनके दूसरे और नौवें भाव के स्वामी हैं। जिस कारण आपके सभी कार्य सरलता से पूरे होते जाएंगे। नए साल की पहले महीने खुशी महसूस होगी। प्रेमाकर्षण बढ़ेगा और लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। घर में मांगलिक कार्य हो सकता है। ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

 

 

कुंभ राशि

 

कुंभ राशि के जातक नए साल में खुशनुमा रहेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। ज्यादातर निर्णय आपके पक्ष में रहेंगे। सीनियर्स से उचित सलाह मिलेगी। शुभ फल प्राप्त होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!