Saturday, April 19, 2025

मीन राशि में वक्री होंगे शुक्र, यह होगा असर

इंदौर। भारतीय ज्योतिष शास्त्र में सुख, समृद्धि और वैभव का प्रतीक माने जाने वाला शुक्र ग्रह 2 मार्च को तड़के 3:22 बजे मीन राशि में वक्री हो जाएगा। भारतीय ज्योतिष गणना के अनुसार, 15 अंश और 18 कला के साथ शुक्र 13 अप्रैल तक वक्री अवस्था में रहेगा।

इस अवधि में शेयर मार्केट में बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, साथ ही सोने, चांदी और प्लेटिनम जैसी कीमती धातुओं की कीमतों में भी चौंकाने वाले परिवर्तन हो सकते हैं। विभिन्न राशियों के जातकों के लिए यह समय अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा।

शुक्र का मीन राशि में राहु और बुध के साथ युति

ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला के अनुसार, शुक्र इस समय मीन राशि में भ्रमण कर रहे हैं। एक राशि में शुक्र का भ्रमण सामान्यत: 42 से 53 दिन तक रहता है, इसलिये 2 मार्च को मीन राशि में वक्री होने के बाद शुक्र का वक्री काल पूरा इसी राशि में रहेगा।

शुक्र की मीन राशि में राहु और बुध के साथ युति भी बनेगी। इन तीन ग्रहों के साथ होने से शेयर मार्केट में बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे, यानी इस दौरान बाजार में खूब उतार-चढ़ाव होगा।

इसी तरह, लगातार ऊंची कीमतों तक पहुंच रही कीमती धातुओं की कीमतों में भी अप्रत्याशित परिणाम हो सकते हैं। यह समय महिला राजनीतिज्ञों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यह काल संवैधानिक परिवर्तन के लिए उपयुक्त रहेगा।

इन राशियों पर होगा असर

मेष: भूमि और संपत्ति खरीदने का मजबूत योग।
वृषभ: नए व्यापार की शुरुआत में सफलता मिलेगी।
मिथुन: पहले से चल रही योजनाओं का सफल परिणाम मिलेगा।
कर्क: मित्रों से आर्थिक मदद मिलने की संभावना।
सिंह: शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है।
कन्या: सहयोगियों के माध्यम से तरक्की मिलेगी।
तुला: स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचने के लिए सावधान रहें।
वृश्चिक: संसाधनों में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता।
धनु: कार्यों की प्रक्रिया में बदलाव करना होगा।
मकर: मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है।
कुंभ: विदेश यात्रा से आर्थिक लाभ होगा।
मीन: ग्रहों के प्रभाव से व्यवसाय में बदलाव की संभावना।

यह भी पढ़िए : यात्रियों के लिए खुशखबरी, होली पर 10 स्पेशल ट्रेनों का संचालन

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!