28.8 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

महाराष्ट्र के अकोला में हिंसक और झड़प, धारा 144 लागू

Must read

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के अकोला जिले में बीते शनिवार रात दो गुटों में मारपीट हो गई। इस मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि दोनों गुटों के लोग सड़क पर उतर आए। वहीं, एक-दूसरे पर पत्थरबाजी और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हिंसक भीड़ ने कुछ वाहनों को क्षतिग्रस्त भी कर दिया। सीसीटीवी कैमरे की जांच कर पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया। हिंसक झड़प में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं, एक शख्स की मौत हो गई।

 

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों को खदेड़ा और स्थिति नियंत्रण की। अकोला जिले के एसपी संदीप घुगे ने बताया कि दो गुटों में लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली थी। विवाद इतना बढ़ गया कि लोग सड़क पर उतर आए और पत्थरबाजी करने लगे। जिससे कई वाहन तक क्षतिग्रस्त हो गए। हिसंक भीड़ ने कुछ गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।

 

दमकलकर्मी की मदद से वाहनों में लगी आग को बुझाया गया। एसपी संदीप घुगे ने बताया कि स्थिति फिलहाल कंट्रोल में है। शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। उन्होंने कहा, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फायर भी करना पड़ा। झड़प में आठ लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम लगातार पेट्रोलिंग कर रही है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!