विवेक तन्खा ने युवा मोर्चा पर तंज कस्ते हुए कहा युवा भाजपा के साथी मेरे घर का घेराव करेंगे

भोपाल। आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के घर का घेराव किया जाएगा। सांसद के 6 माह दिल्ली प्रवास से कार्यकर्ता नाराज हैं, जिसे लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विवेक तन्खा ने कहा है कि ‘सुना है युवा BJP के साथी (जबलपुर के सांसद) मेरे घर का घेराव कल करेंगे। मित्र में जबलपुर का सांसद नहीं हूं। जनता ने राकेश सिंह को जबलपुर का सांसद चुना है। राज्यसभा का सांसद प्रदेश का होता है किसी शहर का नहीं। इस वक्त दिल्ली में हूँ सांसद के सेशन में नहीं। इधर राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्रदेश दौरा होने वाला है, सिंधिया गुरूवार से तीन दिवसीय प्रदेश दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सिंधिया गुना, अशोक नगर, रायसेन, धार, देवास, सागर और इंदौर जिले का दौरा करेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!