G-LDSFEPM48Y

दमोह उपुचनाव में 7 बजे से वोटिंग जारी मतदाता केंद्रों पर खास इंतजाम कोरोना को लेकर

दमोह |  दमोह विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है। सुबह से ही मतदाता वोट देने के लिए पहुंच रहे हैं। कोरोना संक्रमण को लेकर मतदान केंद्रों पर खास इंतजाम किए गए हैं। अंदर जाने से पहले मतदाता का तापमान जांचा जा रहा है, वोट देने के बाद हाथ साफ करने के लिए सैनिटाइजर और साबुन का इंतजाम है। दो महिलाओं सहित 22 प्रत्याशी मैदान में हैं|

लेकिन मुकाबला भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी और कांग्रेस के अजय टंडन के बीच है। राहुल लोधी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर जीते थे, लेकिन बाद में वे विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए। इस उपचुनाव में वे भाजपा के प्रत्याशी हैं। उपचुनाव के नतीजों से तय होगा कि मतदाताओं ने उनके भाजपा में जाने पर सहमति दी है या उनका फैसला नामंजूर कर दिया है |

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अरुण कुमार तोमर ने बताया कि मतदान केंद्र पर मतदाता के तापमान की जांच की जाएगी। तापमान अधिक होगा तो दस मिनट बाद फिर से जांच की जाएगी। इसमें भी तापमान अधिक पाया गया तो मतदान के अखिरी में उससे मतदान कराया जाएगा। हर मतदाता को मास्क पहनना अनिवार्य है।

मतदान केंद्र पर साबुन और सैनिटाइजर की व्यवस्था है। मालूम हो, विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 39 हजार 808 मतदाता हैं। इनमें एक लाख 24 हजार 345 पुरुष एवं एक लाख 15 हजार 455 महिलाएं और आठ थर्ड जेंडर हैं। कुल मतदाताओं में 80 वर्ष से अधिक उम्र के दो हजार 647 और एक हजार 28 दिव्यांग मतदाता हैं। सर्विस मतदाताओं की संख्या 129 और पोस्टल बैलेट से मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 437 है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!