G-LDSFEPM48Y

MP फिर बदला मौसम, कई हिस्सा मैं बौछारें पड़ने के आसार

भोपाल।अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आई नमी के कारण गुरुवार को सुबह से ही शहर में बादल छा गए थे। बादल छाने के बावजूद दिन में पारे की चाल धीमी नहीं पड़ी। दिन के तापमान में 1.4 डिग्री और रात के तापमान में 1.3 डिग्री का इजाफा हुआ। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 3 दिन बाद फिर शहर में बादल छाने या हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

 

मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि गुरुवार को दिन का तापमान 32.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। बादलों के कारण सुबह 8:30 बजे तक तो पारे की चाल धीमी थी लेकिन इसके बाद यह बढ़ गई थी। सुबह 5:30 बजे से लेकर 8:30 बजे तक 3 घंटे में तापमान में सिर्फ 3.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई थी। इसके अगले 3 घंटे में सुबह 8:30 से सुबह 11:30 तक तापमान 8.5 डिग्री बढ़ गया था। रात का तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया गया। इजाफे के बावजूद यह सामान्य से ज्यादा नहीं हो सका। रात में हल्की ठंडक भी महसूस की गई।

 

यह सिस्टम बन रहा

 

बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया डीप डिप्रेशन में बदल गया है।

इधर, राजस्थान में भी ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है।

इन दोनों सिस्टम के कारण बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आने के कारण बादल छाए थे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!