G-LDSFEPM48Y

मौसम में फिर ली करवट, MP भारी बारिश का अलर्ट

भाेपाल। बंगाल की खाड़ी में पिछले तीन दिनाें से हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त रविवार काे इसी के पास एक अन्य चक्रवात भी बन गया है। मौसम विज्ञानियाें के अनुसार साेमवार काे दाेनाें का आपस में विलय हाे सकता है। इस मौसम प्रणाली के असर से मंगलवार से मध्य प्रदेश में वर्षा का सिलसिला शुरू हाेने के आसार हैं। रुक–रुककर वर्षा का सिलसिला नौ अक्टूबर तक बना रह सकता है। उधर रविवार काे सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक नौगांव में एक मिलीमीटर वर्षा हुई ।

 

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के आंध्रा तट पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात पहले से बना हुआ है। रविवार काे बंगाल की खाड़ी के उत्तर–पूर्वी क्षेत्र में हवा के ऊपरी भाग में एक अन्य चक्रवात बन गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि साेमवार काे इन दाेनाें चक्रवाताें का आपस में विलय हाेने की संभावना है। इसके बाद यह संयुक्त मौसम प्रणाली ऊर्जावान हाेने के बाद आगे बढ़ेगी। इसके प्रभाव से साेमवार से पूर्वी मध्य प्रदेश में बादल छाने लगेंगे।

 

मौसम विज्ञानियों के अनुसार पूर्वी मध्य प्रदेश में मंगलवार से वर्षा का सिलसिला शुरू हाेगा। जबकि बुधवार से पूरे प्रदेश में रुक–रुककर वर्षा का सिलसिला शुरू हाे सकता है। उधर वातावरण में नमी मौजूद रहने के कारण प्रदेश में कहीं–कहीं अभी भी छिटपुट वर्षा हाे रही है।

 

इसी क्रम में साेमवार काे रायसेन, बैतूल, आलीराजपुर, धार, इंदौर, खरगाेन, उज्जैन एवं बड़वानी जिलाें में कहीं-कहीं वर्षा हाे सकती है। शेष जिलाें में आंशिक बादल बने रह सकते हैं। जिसके चलते दिन के तापमान में कुछ गिरावट हाे सकती है। इंदौर में पिछले 24 घंटे में वर्षा दर्ज हुई है। सोमवार को भी स्थिति ऐसी ही बनी रहने का अनुमान है, इसकी गतिविधियां बुधवार से बढ़ सकती हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!