उत्तर भारत में मौसम का कहर कई राज्यों में तेज हवाएं और ओलावृष्टि की चेतावनी

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में कल आंधी और बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया जिससे लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही भयंकर गर्मी से राहत मिली। कल दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में भी बारिश हुई। IMDI ने कहा कि आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और दिन में हल्की धूप रहेगी। आज बारिश की उम्मीद नहीं है

दिल्ली में आज तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। 30 अप्रैल की रात आईएमडी ने देश के कई हिस्सों में अगले सात दिनों तक तेज बारिश आंधी बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। वहीं कुछ राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव भी हो सकता है। IMD का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ मौसम में ये बदलाव पैदा कर रहा है

2 से 6 मई तक जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है मौसम विभाग ने कहा। तेज हवाओं और बिजली चमकने के साथ पंजाब, हरियाणा दिल्ली पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में भी बारिश हो सकती है उत्तरी उत्तर प्रदेश

अगले कुछ दिनों में बिहार झारखंड ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। 2 मई को बिहार में 70 km/h तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। झारखंड और ओडिशा में भी ओलावृष्टि और आंधी का खतरा बना हुआ है

IMDI ने कहा कि अगले सात दिनों में अरुणाचल प्रदेश असम मेघालय नागालैंड मणिपुर मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है। जिससे कई स्थानों पर भूस्खलन और जलभराव का खतरा बढ़ सकता है।

वहीं तमिलनाडु केरल कर्नाटक तेलंगाना आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में गरज-चमक से बारिश होगी। आज कर्नाटक में ओलावृष्टि की संभावना है। तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की चेतावनी है।

यहाँ 1 मई को हीटवेव चलने की संभावना है और पश्चिमी राजस्थान में 2 और 3 मई को। मौसम विभाग ने लोगों को धूप में लंबे समय तक न रहने की सलाह दी है और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!