MP में फिर बदलेगा मौसम,इस जिले में बारिश के आसार

ग्वालियर। राजस्थान में बन रहे चक्रवातीय घेरे से शुक्रवार को ग्वालियर अंचल का मौसम बिगड़ गया। बीते राेज हुई बारिश से हवा में नमी बढ़ गई, जिससे शुक्रवार को घना कोहरा छा गया। दृश्यता शून्य से कम रही है। शुक्रवार काे न्यूनतम तापमान 7.5 डिसे रिकार्ड हुआ, जाे सामान्य से 0.5 डिसे अधिक रहा है। सुबह नाै बजे तक सूरज नहीं निकलने से ठंडक बरकरार थी और तापमान 10 डिसे तक ही पहुंच सका। उधर काेहरा छाने के कारण सड़क व रेल यातायात प्रभावित रहा है, कई ट्र्रेनें घंटाे देरी से ग्वालियर पहुंची। सूर्य उदय के बाद सीजन का सबसे घना कोहरा रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश के आसार जताए हैं। धूप निकलने की संभावना नहीं है, जिससे शीतल दिन रह सकता है। शाम तक बारिश भी हो सकती है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है।

 

जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। यह पश्चिमी विक्षोभ 24 घंटे में जम्मू कश्मीर पहुंच जाएगा, जिससे राजस्थान में बना चक्रवातीय घेरा और मजबूत होगा। अरब सागर से आ रही नमी के कारण ग्वालियर सहित अंचल में बारिश होगी। बादल व बारिश के कारण तीन दिनों तक धूप निकलने की संभावना कम है। इससे दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहने वाला है। इस बार रात की तुलना में दिन ज्यादा ठंडा बना हुआ है। दिन में ठंड होने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

 

जम्मू कश्मीर से शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ पहुंच जाएगा। राजस्थान में चक्रवातीय घेरा बन रहा है। दूसरा चक्रवातीय घेरा बंगाल की खाड़ी के पास बना हुआ है। एक साथ तीन सिस्टम बने हुए हैं। बंगाल की खाड़ी से ट्रफ लाइन भी बनी हुई है। अरब सागर से पर्याप्त नमी आ रही है। बादलों के कारण पूरे दिन धूप नहीं निकल सकेगी। तीन से चार घंटे ही धूप निकलेगी। यह स्थिति दो से तीन दिन रह सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद ही मौसम में बदलाव आएगा। 24 जनवरी के बाद आसमान साफ होगा। दिन में धूप निकलने पर ठंड में कमी आएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!