G-LDSFEPM48Y

MP में फिर बदलेगा मौसम का रंग,जिलों में होगी मूसलाधार बारिश

ग्वालियर | मध्यप्रदेश कुछ संभागों में आने वाले 24 घंटे में हल्की बारिश की संभावना बताई गई। वहीं, भोपाल में भी बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री की कमी आ सकती है।

मौसम वैज्ञानिक पीके शाह ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इससे अगले 24 घंटे में ग्वालियर, चंबल, रीवा, जबलपुर, सागर में हल्की बारिश होने की संभावना है। भोपाल में भी बादल छाने और बूंदाबांदी हो सकती है। शाह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान में भी एक से दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। हालांकि इससे कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।

खंडवा में बुधवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा भोपाल में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर में अधिकतम 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.2 दर्ज किया गया। जबलपुर में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, ग्वालियर में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान सबसे अधिक नरसिंहपुर और सागर में 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप    

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!