वेब सीरीज Aashram 3  राजधानी भोपाल में  होगी शूट 

भोपाल। कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद अब राजधानी भोपाल में फिल्‍मकार अपने लंबित प्रोजेक्‍ट्स की शूटिंग के लिए आने लगे हैं। विगत मंगलवार को वेब सीरीज ‘आश्रम’ के तीसरे सीजन की शूटिंग के लिए अभिनेता बॉबी देओल के साथ-साथ दर्शन कुमार, चंदन सान्‍याल, त्रिधा चौधरी और प्रीति सूद सहित बाकी स्टारकास्ट भी भोपाल पहुंची। प्रकाश झा द्वारा निर्देशित इस वेब सीरीज का कुछ हिस्‍सा भोपाल की विभिन्‍न खूबसूरत लोकेशनों पर फिल्‍माया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसकी शूटिंग के लिए कैरवा डैम के पीछे स्‍थित जगह पर विशेष सेट तैयार किया गया है। इसके अलावा एमवीएम कॉलेज और इकबाल मैदान में भी इसके कुछ दृश्‍य फिल्‍माए जाएंगे। भोपाल में ‘आश्रम’ के तीसरे सीजन की शूटिंग का यह सिलसिला एक-दो महीने तक चल सकता है।

बात दे कि प्रकाश झा पहले भी भोपाल की विभिन्‍न खूबसूरत लोकेशंस पर अपने कई प्रोजेक्‍ट्स की शूटिंग कर चुके हैं। उनके द्वारा निर्देशित ‘राजनीति’, ‘सत्याग्रह’ और ‘आरक्षण’ आदि फिल्‍मों के कई दृश्‍य भोपाल में फिल्‍माए गए थे।
लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!