भोपाल। राजधानी के बैरसिया थाना इलाके में रिश्तों की मर्यादा को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। एक विवाहिता के साथ उसके सगे देवर ने दुष्कर्म कर दिया। विरोध करने पर उसने भाभी के अलावा दुधमुंहे भतीजे से भी मारपीट कर दी। पीड़िता के पति का निधन हो चुका है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आपराधिक प्रकरण दर्ज कर आरोपित को हिरासत में ले लिया है।
बैरसिया थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 30 वर्ष की महिला के पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है। वह ससुराल में घर के अलग कमरे में अपने दुधमुंहे बेटे के साथ रहती थी। पिछले कुछ दिनों से महिला पर उसका देवर बुरी नजर रख रहा था। इस बात को भांपते हुए उसने देवर से बातचीत करना भी बंद कर दी थी। महिला ने थाने में दर्ज कराई शिकायत में को बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे उसके देवर ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो उसने नहीं खोला।
इसके बाद देवर किसी तरह घर की दीवार फांदकर कमरे में घुस आया। उसने जोर-जबरदस्ती करना शुरू की तो महिला ने विरोध किया। इस पर देवर ने महिला के साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म कर दिया। इस दौरान देवर मासूम भतीजे को भी तमाचा मार दिया। रात भर महिला भयभीत रही। गुरुवार को ससुराल के लोगों को घटना के बारे में बताने के बाद शाम को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
Recent Comments