भोपाल। राजधानी के एमपी नगर जोन-2 में स्थित एक होटल में 42 साल की एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला आया है। आरोपित ने महिला के साथ करीब एक घंटे तक जबर्दस्ती की। जब महिला ने विरोध किया तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इससे महिला को काफी चोट लगी है। उसका एक अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। महिला मुंबई से अपने स्वर्गवासी पति की संपत्ति के विक्रय करने के लिए भोपाल आई थी।
पुलिस के मुताबिक मुंबई की रहने वाली महिला के पति की 2019 में मृत्यु हो गई थी। उनके पति की मुंबई और उत्तर प्रदेश के हापुड़ में संपत्ति थी, लेकिन महिला के ससुराल वालों ने हापुड़ की संपत्ति पर कब्जा कर रखा था। इसके लिए उसने अपने परिचित वकार सिद्दीकी से बात की। आरोपित वकार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के पूरा मुक्ति का रहने वाला है। महिला से उसकी पहचान पति की मृत्यु के बाद 2019 में हुई थी। आरोपित वकार ने उसकी मुंबई संपत्ति को बिकवा दिया था। अब महिला अपनी यूपी की संपत्ति को बेचना चाहती थी। उसने इसे भी बिकवाने के लिए हामी भर दी थी। इसके लिए उसने 16 नवंबर को महिला को भोपाल बुलाया और कहा कि भोपाल में एक कारोबारी उनकी संपत्ति को खरीदना चाहता है और यूपी से वकार भी भोपाल आ गया। दोनों एमपी नगर जोन-2 के होटल ओसिस में आकर अलग-अलग कमरे में रुक गए। लेकिन तीन दिन तक आरोपित ने महिला को किसी से नहीं मिलवाया। जब भी उससे इस बारे में बात करती तो वह बहाना बनाकर टाल देता।
पीडित महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपित वकार ने 19 नवंबर को उसके कमरे में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकत की,लेकिन महिला ने उसे धक्का देकर कमरे से बाहर कर दिया। उस वक्त तो आरोपित चला गया था। उसके बाद आरोपित ने दोबारा से 21 नवंबर की रात आठ बजे उसके कमरे में आ गया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट कर कमरे में घसीट दिया और बलपूर्वक महिला से दुष्कर्म किया। महिला को काफी चोट लगी। बाद में महिला ने थाने जाकर पूरा मामला पुलिस को बताया। इस पर आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार करप्रापर्टी सौदे के नाम पर मुंबई की महिला को भोपाल बुलाया, होटल में मारपीट कर किया दुष्कर्म लिया है। महिला की हालत बिगड़ गई है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।


