Saturday, April 19, 2025

पत्नी ने फर्जी आईडी बनाकर पति से की चैटिंग, फिर हुआ ये

इंदौर। इंदौर में एक महिला ने अपने पति की हरकतों को उजागर करने के लिए नाम बदलकर फर्जी आईडी के जरिए उससे चैटिंग शुरू की। घर वालों के कहने पर अधिक उम्र के व्यक्ति के साथ पीड़िता ने शादी की थी। दस साल से ज्यादा शादी को निभाया भी। लेकिन पति दवाओं और नशीली चीजों का सेवन कर ज्यादती करने लगा। पत्नी विरोध करती तो पति उसे मारता-पीटता था। महिला को उसके चरित्र पर भी संदेह था जो सही साबित हुआ। अंजान लड़की समझ पति खुद के अश्लील फोटो-वीडियो भेजने लगा। इसके बाद पीड़िता जनसुनवाई में पुलिस के पास पहुंची। यहां से महिला को एरोड्रम थाने जाने का कह दिया।

 

पीड़ित पत्नी ने बताया कि पति तीन साल पहले ही छोड़ कर चले गए हैं। वो नागपुर में रहते हैं। दो साल पहले उन पर नजर रखने के लिए एंजिल शर्मा के नाम से काल्पनिक आईडी बनाई थी, क्योंकि उनके चरित्र पर मुझे डाउट था। पहले पति ने मुझे हाय-हेलो के मैसेज किए। बाद में खुद के बहुत सारे अश्लील वीडियो-फोटो भेजे।

 

पीड़ित पत्नी बताती है कि पति एयरपोर्ट पर जॉब करते हैं। दो साल पहले तक इंदौर एयरपोर्ट पर ही पदस्थ थे। बाद में उन्होंने नागपुर ट्रांसफर करवा लिया। पिता की जगह उन्हें अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। उनका नाम राजेश (परिवर्तित) है। 2007 में हम लोगों की अरेंज मैरिज हुई थी। उम्र में करीब 10 से 15 साल बड़े होने के बावजूद घर वालों के कहने पर मैंने शादी की थी। पति दवाई लेकर, नशीली चीजों का सेवन कर जबर्दस्ती करते थे। मैं मना करती थी या रोकती थी तो मारते-पीटते थे। इस वजह से मैंने तीन साल पहले उनके खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। पीड़ित पत्नी का कहना है कि उनका एक बेटा है, जो पति के पास है। पति बेटे से भी नहीं मिलने देते हैं साथ ही भरण-पोषण के लिए भी आवेदन किया मगर अभी तक कुछ नहीं हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!