G-LDSFEPM48Y

पति को छोड़ देवर के साथ भागी पत्नी

गुना। जिले के चांचौड़ा इलाके में दो बच्चों की मां लापता हो गयी। उसके पति ने अपने ही भाई पर शक जाहिर किया है। पति को आशंका है कि उसकी पति भाई के साथ चली गयी है। वह अपने दोनों बच्चों को घर पर ही छोड़कर चली गयी। पति खेत पर गया हुआ था। उसी दौरान ही उसकी पत्नी बच्चों से बाजार जाने का कहकर गायब हो गयी। पतजी कि शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। चांचौड़ा इलाके के रहने वाले 32 वर्षीय युवक ने बताया कि 2011में उसकी शादी हुई थी। उसकी पत्नी की उम्र 28 वर्ष है। उनके दो बच्चे हैं। दो दिन पहले वह सुबह लगभग 11 बजे अपने खेत पर काम करने चला गया था। उसकी पत्नी और दोनों बच्चे घर पर ही थे। दोपहर करीब 1 बजे जब वह खेत से वापस घर आया तो घर पर उसकी पत्नी नहीं मिली। उसने बच्चों से पूछा तो उन्होंने बताया कि उनकी मां बाजार जाने का कहकर घर से गयी थी, जो एभी तक वापस नहीं आयी है।

 

 

युवक अपनी पत्नी को ढूंढने निकला। उसने बीनागंज बाजार सहित आस-पास तलाश किया, लेकिन उसकी पत्नी का कुछ पता नहीं चल सका। रिश्तेदारों से भी पूछा, लेकिन उन्हें भी कुछ पता नहीं था। युवक ने चांचौड़ा थाने पहुंचकर अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई। उसने बताया की उसे अपने ही भाई पर शक है। उसकी पत्नी भाई के साथ ही चली गयी है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

इस वर्ष 1 जनवरी से 29 जनवरी तक 23 लड़कियां लापता हुई हैं। ये सभी 11-20 वर्ष की उम्र की हैं। इनमें आरोन से 4, बजरंगगढ़ से 1, चांचौड़ा से 4, कैंट थाने से 4, कोतवाली थाने से 5, कुम्भराज से 1, मधुसूदनगढ़ से 1, म्याना से 2, राघोगढ़ से 1 लड़की गायब हुई है। इनमे से अधिकतर की उम्र 16 से 20 वर्ष है। अब तक 5 लड़कियां बरामद हो चुकी हैं। इनमे से गुना शहर की 3 नाबालिग एक साथ ही गयीं थी।

 

मधुसूदनगढ़ थाने में 24 जनवरी को पिता द्वारा अपनी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को जामनेर निवासी गंगा मोंगिया द्वारा 23 जनवरी को अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट मधुसूदनगढ थाना पुलिस को की गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस को उसके राजस्‍थान के जोधपुर में होने की जानकारी मिली। पुलिस की एक टीम तत्काल जोधपुर के लिये रवाना हुई, जहां से नाबालिग को दस्तयाब कर लिया गया। उसने पीड़ित पुलिस को बताया कि 23 जनवरी को जब वह घर पर अकेली थी, तब जामनेर निवासी गंगा मोंगिया उसके घर आया और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ जोधपुर ले गया।

 

वहां गंगा मोंगिया ने उसके दोस्‍त मनोज यादव निवासी जामनेर के किराये कमरे में उसे रखा। उसकी मर्जी के बिना उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया। बच्ची के बयान के बाद पुलिस ने मामले में रेप और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई। साथ ही राजस्थान में संरक्षण देने वाले पर भी मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गंगा मोंगिया (22) और उसे संरक्षण देने वाले मनोज यादव(30) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

 

पुलिस ने गुना शहर से गायब हुईं तीनों लड़कियों को भी बरामद कर लिया है। तीनों कोचिंग जाने के बहाने घर से निकलीं थी और लापता हो गईं थी। दो बहनों की गुमशुदगी रिपोर्ट कैंट थाने और एक कि रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज की गई थी। SP पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि तकनीकी संसाधनों की मदद से दोंनो नाबालिगों के इंदौर में होने की जानकारी पुलिस को मिली। 26 जनवरी को कैंट थाने से पुलिस की एक टीम तत्‍काल इंदौर पहुंची। वहां से दोनों नाबालिग बहनों को दस्तयाब कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!