मुरैना। प्रदेश के भविष्य को तय करने वाला चुनाव उपचुनाव है। जिले को नई दिशा देने वाला चुनाव है कांग्रेस की 15 महीने की सरकार में प्रदेश का बंटा धार हो गया। जिले में कोई विकास कार्य नहीं हुये, यह चुनाव विकास का है। जनप्रतिनिधि को पार्टी टिकट देती है तो वह पार्टी का ऋणी है जनता वोट देकर जीत आती है तो वह आजीवन जनता का ऋणी है कार्यकर्ताओं में समरस का भाव हो पार्टी सर्व व्यापी बने मंडल सम्मलेन तय हो नए व पुराने कार्यकर्ताओं का आपस में मिलना हो नए कार्यकर्ता सेंटर मतदान केंद्र समितियों से जुड़े हैं हमारे क्षेत्र में उपचुनाव संपन्न होने जा रहा है|
चुनाव कितना महत्वपूर्ण है, और कार्यकर्ता कितना महत्वपूर्ण मानता है। चुनाव की दृष्टि से हमारी रणनीति तय होनी चाहिए यह बात केंद्रीय कृषि किसान कल्याण पंचायती राज ग्रामीण विकास मंत्री माननीय नरेंद्र सिंह तोमर ने मुरैना जिले में आयोजित विधानसभा बैठकों के अवसर पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय विष्णु दा शर्मा जी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि विकास के मुद्दे पर भाजपा का कोई तोड़ नहीं है कार्यकर्ताओं के साथ उनके मन की बात सुनकर आगे चुनाव की तैयारी पटल पर ठीक ढंग से जाएगी
Recent Comments