Home प्रदेश Winter Solstice 2020: जानिए, कब है और क्या होता है विंटर सोलस्टाइस...

Winter Solstice 2020: जानिए, कब है और क्या होता है विंटर सोलस्टाइस ?

file photo

विंटर सोलस्टाइस का अर्थ है ‘साल का सबसे छोटा दिन’। हर वर्ष 21 दिसंबर को साल का सबसे छोटा दिन Winter Solstice होता है। खास बात यह भी है कि इस दिन सूरज से धरती काफी दूरी पर होती है, ऐसे में चांद की रोशनी ज्यादा समय तक रहेगी।

ये भी पढ़े : इंदौर में इश्क में इतनी पागल हो गई थी , कि प्रेमी के कहने पर बाप पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

21 दिसंबर को साल का सबसे ठंडा दिन भी कहा जाता है। आप शायद इस बात से वाकिफ नहीं होंगे कि कई देशों में इस दिन को पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। चीन में इस दिन Dongzhi पर्व मनाया जाता है। इस दिन का उत्सव मनाते हुए लोग राइस बॉल्स का सेवन करते हैं। आयरलैंड में लोग Solstice से कुछ दिनों पहले न्यूग्रेंज यानी 5,000 साल पुराने कब्रिस्तान में एकत्रित होते हैं और फिर मकबरे पर पड़ने वाले सूर्योदय के प्रकाश की प्रतीक्षा करते हैं।

ये भी पढ़े : 4500 अमेरिकियों को लगाया एक अरब का चूना, दिल्ली पुलिस ने किया भंडाफोड़

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि, Winter Solstice एक लैटिन शब्द है, जिसका अर्थ है- ‘सूरत स्थिर’। वैज्ञानिकों का मानना है, कि धरती अपने एक्सिस पर साढ़े तेईस डिग्री झुकी है। कहा जाता है कि इस दिन सूर्य कैप्रिकॉन सर्कल में पहुंचता है। क्या आप जानते हैं कि इस दिन का धार्मिक महत्व भी है। मान्यता है, कि इसे धनुमास का अंतिम दिन और वास्तवित संक्रांति के नाम से जाना जाता है और तकरीबन 1700 साल पूर्व इसी दिन मकर संक्रांति भी मनाई जाती थी।

 

ये भी पढ़े :  “और कितनी जाने लोगे” कहकर केजरीवाल ने विधानसभा में फाड़ी कृषि कानून की कॉपी

Winter Solstice की तरह ही समर सोलस्टाइस भी होता है। बता दें, कि इस दिन रात छोटी और दिन बड़े होते हैं। आपके जेहन में यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर Summer Solstice आता कब है। 21 जून के आसपास समर सोलस्टाइस पड़ता है, ऐसा कहा जाता है कि उस दौरान सूर्य का प्रकाश दक्षिणी गोलार्द्ध में कम और उत्तरी गोलार्द्ध पर अधिक पड़ता है।

ये भी पढ़े :  राजस्थान: लड़कियों को अकेले कमरे में बुलाकर शिक्षक शारीरिक संबंध बनाने का डालता था दबाव

भारत जैसे उत्तरी गोलार्द्ध में बसे देशों में Winter Solstice को दिखाया गया है, जबकि दक्षिणी गोलार्द्ध में समर सोल्सटिस दर्शाया जा रहा है। इस गोलार्द्ध में इस दिन साल का सबसे लंबा दिन होता है।

ये भी पढ़े : सरकारी कांट्रेक्टर के पास मिले 700 करोड़ का काला धन, IT Raid में खुलासा

    Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप 

error: Content is protected !!
Exit mobile version