G-LDSFEPM48Y

कंडे उठाते समय महिला को सांप ने डसा, जहर फैलने से हुई मौत

अशोकनगर। अशोकनगर में घर में रखें कंडे उठाते हुए महिला को सांप ने डस लिया। इलाज की जगह परिजन महिला की झाड़ फूंक कराते रहे और इस तरह लापरवाही ने महिला की जान ले ली। जानकारी के अनुसार बहेरिया गांव में एक महिला को सांप ने डस लिया था। महिला खाना बनाने के लिए घर में रखे हुए कंडों को उठा रही थी, तभी सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद कुछ समय तक तो परिजन देवी स्थान पर ले जाकर झाड़ फूंक कराते रहे। झाड़-फूंक के बाद भी तबीयत में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।

 

अशोकनगर के देहात थाना अंतर्गत बहेरिया गांव की सुशीला बाई पत्नी विक्रम यादव विक्रम यादव (उम्र 45 साल) शनिवार को सुबह खाना बनाने के लिए घर में रखे हुए कंडे उठा रही थी। कंडे के अंदर ढेर में बैठे हुए जहरीले सांप ने महिला को डस लिया। तुरंत महिला ने अपने परिजनों को बताया जिसके बाद परिजन महिला को गांव में ही एक देवी स्थान पर झाड़-फूंक कराने ले गए। लगभग 11 बजे तक महिला का झाड़-फूंक कराते रहें, जिसके बाद भी महिला की तबीयत में सुधार नहीं हुआ। सुधार न होने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने महिला की मौत होना बताया। पीएम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!