महिला ने जेठ, देवर से नही बनाया रिलेशन, तो पति और सास ने घर से निकला

शिवपुरी। शिवपुरी में एक बहू ने जेठ और देवर के साथ रिलेशन बनाने से मना कर दिया तो सास और पति ने उसे घर से निकाल दिया। उसे पीटा भी। जेठ ने पेट पर लात मारी तो दो महीने का गर्भ गिर गया। पीड़िता ने महिला थाने में सभी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सुनवाई नहीं हुई तो सोमवार को उसने SP ऑफिस पहुंचकर शिकायत की।

 

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के टोंगरा रोड की रहने वाली महिला ने बताया कि वह मूलत: मुरैना की रहने वाली है। शादी टोंगरा रोड के रहने वाले युवक से 5 मई 2021 को हुई थी। पिता ने दहेज दिया। शादी के बाद भी ससुरालवालों की मांग पर पिता लाखों रुपए अलग से दे चुके हैं। इसके बावजूद वे लगातार रुपए की मांग करते हैं। उसके अकाउंट में दो लाख रुपए थे, वह भी दे दिए। अब वे 5 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं।

 

 

महिला का कहना है कि पति के दो बड़े और एक छोटा भाई है। तीनों की शादी नहीं हुई है। पति अपनी मां और तीनों भाइयों के साथ मिलकर उसे प्रताड़ित कर रहा है। जेठ और देवर उसके साथ संबंध बनाना चाहते हैं। मौका मिलते ही वे उसके साथ अश्लील हरकतें करते हैं। इसकी शिकायत उसने पति और सास से की, तो उन्होंने चुप्पी साध ली। जेठ और देवर संबंध बनाने पर अड़े हैं। पीड़िता का कहना है कि दोनों नशे के आदी हैं। यही कारण है कि उनकी शादी नहीं हो पा रही। नशे के बाद वे उसके साथ छेड़खानी करते हैं। पति से कहा, तो उसने सास के साथ मिलकर पिटाई कर दी। महिला ने बताया कि उसे दो महीने की प्रेग्नेंसी थी, जेठ ने पेट पर लात मार दी, जिससे गर्भ गिर गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!