दुकानदारी के झगड़े में महिला ने युवती को मारी तलवार, घायल को इलाज के लिए पहुंचाया अस्पताल , पुलिस ने की एफआईआर

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर इलाके में आज सुबह अगल बगल में दुकान चलाने वाली एक युवती और एक महिला के बीच महज इसलिए झगड़ा हो गया क्योकि एक महिला को लगा कि उसके बगल वाली युवती की किराने की दुकान उससे ज्यादा चल रही है। विवाद इतना बढ़ा कि महिला ने युवती की पिटाई कर उस पर तलवार से हमला कर दिया जिससे तलवार लगने से उसका हाथ घायल हो गया और उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

जानकारी के मुताबिक बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के सदाशिव नगर में रहने वाली रहने वाली एक युवती सिमरन किराने की दुकान है और उसके पास ही एक महिला अन्नो की भी किराने दुकान है। दोनों के बीच दुकान चलाने को लेकर कंपटीशन लगा रहता है। बस यही बात इन दोनों के बीच झगड़े की वजह बन गई। अभी कुछ दिनों से युवती सिमरन की दुकान ठीक-ठाक चल रही है। जिससे चिढ़कर अन्नो पिछले दो-तीन दिन से उसे कोस रही थी।

 

लेकिन आज सुबह उसने सिमरन को गालियां देना शुरू कर दिया। जिसका विरोध करने पर अन्नो ने सिमरन की मारपीट कर दी। झगड़ा यहीं नहीं थमा अन्नो अपने घर से तलवार निकाल लाई और उसने सिमरन पर उसका वार किया लेकिन सिमरन ने तलवार को हाथ से पकड़कर रोकना चाहा दौरान उसका हाथ जख्मी हो गया। तलवार मारने के बाद अन्नो वहां से भाग खड़ी हुई। झगड़े की सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और अन्नो उर्फ आमना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!