G-LDSFEPM48Y

अश्लील वीडियो चलाकर महिला से की छेड़छाड़ , मनचले को चप्पलों से पीटा

ग्वालियर। 2 महिलाओं ने एक मनचले को ऐसा सबक सिखाया कि ना केवल वह बल्कि उसके जैसे कई लड़के महिलाओं के प्रति इस तरह के अपराध करने से पहले जरूर सोचेंगे। लड़का टेंपो में बैठकर अपने मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो चला रहा था। दोनों महिलाओं ने फुलवा की बाउंड्री पर बिठाकर चप्पलों से पीटा। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है।
लोगों ने बताया कि दोनों महिलाएं रेलवे स्टेशन वाले टेंपो स्टैंड से लश्कर के लिए सवार हुई थीं। इसी टेंपो में पड़ाव से एक लड़का भी सवार हुआ। वह दोनों महिलाओं के पास जाकर बैठ गया और अपने मोबाइल में उसने आपत्तिजनक वीडियो देखना शुरू कर दिया। महिलाओं ने असहज महसूस किया इसी दौरान लड़के ने एक महिला के हाथ पर हाथ रख दिया। बस फिर क्या था, हंगामा शुरू हो गया।
फूलबाग चौराहा पर पुलिस चौकी के पास टेंपो आते ही महिलाओं ने गाड़ी रूकवाई। इसके बाद युवक को उसके बाल पकड़कर टेंपो से बाहर खींचा और चप्पल से उसकी धुनाई कर दी। पुलिस ने तत्काल युवक को हिरासत में ले लिया। दोनों महिलाओं ने पुलिस की मौजूदगी में मनचले की चप्पल से पिटाई की। इसके बाद दोनों अपने घर चली गईं। पुलिस ने भविष्य में इस तरह की किसी भी प्रकार की हरकत न करने के लिए युवक को पाबंद किया और छोड़ दिया।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!