महिला पुलिसबल ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था, आम महिलाओं को इस के प्रति किया जागरूक

देवास। महिला दिवस को लेकर देवास में सोमवार को पुलिस विभाग की ओर से शहर की यातायात व्यवस्था महिला पुलिसबल द्वारा संभाली गई। सुबह से विभिन्न चौराहे पर महिला पुलिस तैनात थी और यातायात का सही पालन करने के लिए वाहन चालकों को निर्देशित किया गया। इस दौरान बस स्टैंड व अन्य मार्गों पर बसों में सवार महिलाओं को महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा अपराधों के प्रति जागरुक करने व कोई भी परेशानी आने पर पुलिस को सूचना देकर सहयोग करने की बात भी कही। इस दौरान यातायात का सही पालन न करने को लेकर वाहन चालकों को हिदायत भी दी गई। उल्लेखनीय है कि महिला दिवस पर होली पर्व है। जिसके चलते शहर में एक दिन पूर्व महिला दिवस पुलिस विभाग द्वारा मनाया।

 

वही यातायात थाना प्रभारी सुप्रिया चौधरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार महिला दिवस मना रहे हैं। हमारा सभी महिलाओं से आग्रह है कि अपराधों से डरे नहीं, यातायात नियमों का पालन करे और पुलिस को सहयोग दे और अगर कोई भी अपराध होता है तो इसकी 100 नंबर पर सूचना दे।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!