Pakistan के पूर्व पीएम Imran Khan को 14 साल की जेल, ये है मामला

Author Picture
By Desk Input Published On: January 17, 2025

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को भ्रष्टाचार के अल कादिर ट्रस्ट मामले में सजा सुनाई गई है। उनको 14 साल जेल में काटने होंगे। इसी मामले में उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भी दोषी माना गया है। उनको सात साल की सजा दी है।

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि इमरान खान व उनकी पत्नी बुशरा बीबी 50 अरब पाकिस्तानी रुपये के अल-कादरी घोटाले में दोषी पाए गए हैं। इमरान खान को 14 साल की जेल की सजा दी जाती है। बुशरा बीबी को सजा साल की जेल की सजा सुनाई जाती है।

इमरान खान पर 10 लाख और बुशरा पर 5 लाख का जुर्माना भी लगाया जाता है। इस जुर्मानों को न भरने पर 6 महीने की जेल और काटनी होगी।

 

जज ने तुरंत बुशरा बीबी गिरफ्तार करने के आदेश दिए। इस दौरान वह अदियाला अदालत की अस्थायी जेल में ही फैसले को सुन रही थीं। पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया है।