India-Pakistan: पाकिस्तान के विमान अब भारत की सरहद में नहीं उड़ेंगे, ऑपरेशन सिंदूर के बाद फिर कसा शिकंजा

Author Picture
By Sharma Published On: July 23, 2025
India-Pakistan: पाकिस्तान के विमान अब भारत की सरहद में नहीं उड़ेंगे, ऑपरेशन सिंदूर के बाद फिर कसा शिकंजा

India-Pakistan: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया। पाकिस्तान से आए आतंकियों ने वहां 26 निर्दोष तीर्थयात्रियों को बेरहमी से मार डाला। इन यात्रियों को धर्म पूछकर निशाना बनाया गया। यह घटना न केवल अमानवीय थी बल्कि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक सीधा खतरा बन गई। इसी के बाद भारत सरकार ने कड़ा कदम उठाया और सैन्य के साथ-साथ आर्थिक कार्रवाई शुरू की।

ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान की सीमा में तबाही

भारत ने जवाबी कार्रवाई में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया। भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को मिसाइल और ड्रोन से तबाह कर दिया। पाकिस्तान ने बौखलाकर भारत पर जवाबी हमला करने की कोशिश की। राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर में ड्रोन और मिसाइल भेजे गए। लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान की सारी चालें नाकाम कर दीं और भारी नुकसान पहुंचाया।

India-Pakistan: पाकिस्तान के विमान अब भारत की सरहद में नहीं उड़ेंगे, ऑपरेशन सिंदूर के बाद फिर कसा शिकंजा

भारत ने लगाया हवाई प्रतिबंध, अब और सख्ती

भारत ने पाकिस्तान की हरकतों के बाद एक और बड़ा फैसला लिया। भारतीय हवाई क्षेत्र में पाकिस्तानी विमानों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके लिए ‘नोटिस टू एयरमेन’ यानी NOTAM जारी किया गया। यह प्रतिबंध अब और बढ़ा दिया गया है। भारत के नागरिक उड्डयन और सहकारिता राज्यमंत्री मुरलीधर महल ने ट्विटर पर जानकारी दी कि यह प्रतिबंध 23 अगस्त 2025 तक बढ़ा दिया गया है।

सीमा पर युद्धाभ्यास और रणनीतिक संकेत

23 से 25 जुलाई 2025 तक भारतीय वायुसेना राजस्थान सीमा पर बड़ा अभ्यास कर रही है। इसके लिए भी NOTAM जारी किया गया है। इस अभ्यास का उद्देश्य है दुश्मन की संभावित हरकतों के लिए तैयार रहना। यह अभ्यास दिखाता है कि भारत न केवल रक्षा कर रहा है बल्कि हर कदम सोच-समझकर उठा रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी भारत अपनी रणनीति में कोई ढील नहीं दे रहा है।

पाकिस्तान को राहत नहीं, दुनिया को संदेश

भारत की इस कड़ी रणनीति से पाकिस्तान को अब तक कोई राहत नहीं मिली है। ना केवल सैन्य दबाव बना हुआ है बल्कि आर्थिक रूप से भी उसे नुकसान उठाना पड़ रहा है। हवाई प्रतिबंध से उसकी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर पड़ा है। भारत का यह रुख पूरी दुनिया को यह संदेश देता है कि आतंक के खिलाफ वह किसी भी हद तक जा सकता है।